AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कैदी, शौचालय की खिड़की से दी पुलिस को चकमा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना व्यवहार न्यायालय परिसर से एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है, जहां फुलवारी शरीफ जेल से लाया गया एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार कैदी ने कोर्ट लाने के दौरान शौच जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले गए, लेकिन इसी दौरान उसने चालाकी से हथकड़ी ढीली कर ली और शौचालय की खिड़की में पहले से टूटे एक लोहे की रॉड के रास्ते से भाग निकला।

काफी देर तक जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला। भीतर सिर्फ हथकड़ी जमीन पर पड़ी मिली और खिड़की में बना गैप देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तुरंत इस घटना की सूचना पीरबहोर थाना को दी गई, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

फरार कैदी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जिसे बुद्धा कॉलोनी थाना कांड संख्या 209/20 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस संबंध में पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और छानबीन जारी है।