पत्नी के प्रेमी ने पति पर चाकू से किया हमला ,प्रेमी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पत्नी का अवैध संबंध का विरोध करना पति राजा झा को महंगा पड़ गया प्रेमी ने पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मामला पुलिस जिला नवगछिया का है, जहां नवगछिया थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास ई-रिक्शा पर सवार होकर घर जा रहे पति पर प्रेमी ने हमला किया था, इस हमले में पति पूरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए थे ई रिक्शा चालक और स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया था
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नवगछिया एसपी प्रेरणा को ने बताया कि नौगछिया पुलिस को सूचना मिली कि ई रिक्शा पर सवार होकर मार्केट से सामान लेकर घर लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह पूरी तरह जख्मी हो गया है,सूचना मिलते ही तत्काल नौगछिया पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जो वर्तमान में मायागंज भागलपुर में इलाज चल रहा है इस संबंध में जख्मी के भाई सुजीत कुमार झा के लिखित आवेदन के आधार पर नवगछिया थाने में मामला दर्ज किया गया घटना के महज कुछ भी घंटे के अंदर कांड में संलिप्त अभियुक्त केशव सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है पुलिसिया पूछताछ में बोले आरोपी – पत्नी से था प्रेम प्रसंग
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी केशव सिंह ने बताया कि घायल राज झा के पत्नी से प्रेम प्रसंग था,राजा को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह लगातार विरोध कर रहे थे, इसी आक्रोश में हमने चाकू मार दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article