किसान हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,24 घंटा के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में दूध के डब्बा के लिए ही किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे मामला, रंगरा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके का है आरोपी ने वारदात को दिया था, जब किसान अपने बासा पर सो रहे थे जिसमें किसान मुक्ति शाह की मौत हो गई थी मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान घोंघा थाना क्षेत्र निवासी शेखर यादव के तौर पर हुई है गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि दूध के डब्बा को लेकर विवाद हुआ था, इसी में गोली मारी गई थी नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि रंगरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोशीके दियारा स्थित बासा में सो रहे मुक्ति शाह नामक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के क्रम में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जिसे विधिवत पोस्टमार्टम कराया गया था मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर घटना के महज 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल अपराधी शेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है इस संबंध में रंगरा थाना में आर्म्स एक्ट और मर्डर की धाराओं में केस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article