बिहार में ट्रांसफर के 4 दिन बाद ही 6 DSP का तबादला रद्द

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना। बिहार में इन दिनों तमाम विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर चल रहा है। इसी क्रम में पुलिस विभाग में भी लगातार बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में 21 जून को गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा 19 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया गया था। लेकिन अब इस ट्रांसफर लिस्ट को लेकर नया मोड़ आ गया है।

तबादले के महज 4 दिन बाद ही सरकार ने इनमें से 6 डीएसपी के ट्रांसफर को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। नई अधिसूचना के अनुसार, क्रम संख्या 2, 4, 6, 12, 13 और 18 पर शामिल अधिकारियों को अब अगले आदेश तक अपने वर्तमान पदस्थापन पर ही बने रहने का निर्देश दिया गया है।

इन अधिकारियों में शामिल हैं:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
  • सोनू कुमार राय, जिन्हें दाउदनगर (औरंगाबाद) भेजा गया था
  • शिवेंद्र कुमार अनुभवी, जिन्हें पकड़ीदयाल (मोतिहारी)
  • राहुल सिंह, आरा सदर
  • अमित कुमार मेघा, मधुबनी सदर-2
  • मनीष चंद्र चौधरी, सीतामढ़ी सदर-1
  • शैलेश प्रीतम, सहरसा सदर

अब इन सभी का तबादला रद्द कर दिया गया है और वे फिलहाल अपने पुराने पदस्थापन पर ही कार्यरत रहेंगे।

इस फैसले के बाद विभागीय गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि जब ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया था, तो कुछ ही दिनों में उसे वापस क्यों लेना पड़ा? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या किसी राजनीतिक/भीतरखाने दबाव का नतीजा?

वहीं, गृह विभाग की तरफ से जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर रद्द नहीं किया गया है, वे तत्काल अपने स्थानांतरण स्थल पर योगदान दें और अनुपालन की रिपोर्ट विभाग को सौंपें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article