AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल पर आवागमन शुरू होने से राघोपुर दियारा के लोगों का बदलेगा जीवन स्तर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना, 28 जून-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखरेख में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है और नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य में नई सड़कों और पुलों के निर्माण से विकास की रफ्तार तेज हुई है। मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का भी शुभारंभ हो गया है। राघोपुर दियारा और उसके आसपास रहनेवाले लोग वर्षों से इस पुल के लोकार्पण का इंतजार कर रहे थे। पुल के शुभारंभ होने से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा। अबतक विकास की रौशनी से वंचित रहनेवाले लोगों के घरों तक हर वह सुविधा पहुंचेगी जो राजधानी पटना में बैठे लोगों को मिलती है। पुल के चालू होने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार तेज होगी। साथ ही पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा।

               राघोपुर दियारा और उसके आसपास के क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को टटोलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कमिटी का गठन किया है। कमिटी क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी। कार्य योजना के बाद उसपर त्वरित गति से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री का साफ मानना है कि सुदूर गांव में भी रहनेवाले व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले और आधारभूत संरचनाओं के विकास से कोई भी क्षेत्र वंचित न रहे।  

6 लेन गंगा पुल के शुभारंभ से समय और दूरी में आई कमी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के शुभारंभ होने से समय और दूरी दोनों में काफी कमी आई है। पहले आवागमन के लिए कोई बेहतर साधन नहीं था। बाढ़ के वक्त लोगों को आने-जाने के लिए पीपा पुल का सहारा लेना पड़ता था वहीं अब 6 लेन पुल पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। लोग हवा से बातें कर रहे हैं और राघोपुर से राजधानी पटना की दूरी महज 5 मिनट में पूरी हो रही है। इससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत हो रही है।

व्यापार और निवेश में होगी वृद्धि

इस पुल के चालू होने से दियारा क्षेत्र में व्यापार, परिवहन और निजी निवेश को नया बल मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार और निवेश से लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। लोगों की सामाजिक, आर्थिक उन्नति होगी और वे अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

6 लेन गंगा पुल के शुरू होने से पर्यटन के दृष्टिकोण से भी राघोपुर दियारा इलाके को नई पहचान मिलेगी। गंगा के किनारे नई-नई जगहों को विकसित कर वहां पर्यटकीय सुविधाओं को एक्सप्लोर किया जाएगा। इससे वाटर स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही गंगा किनारे हरित क्षेत्र, रिवरफ्रंट, वानस्पतिक उद्यान, तितली उद्यान, फूड कोर्ट और अर्बन महिला हाट जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

महात्मा गांधी सेतु पर दबाव कम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के शुभारंभ से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। आए दिन महात्मा गांधी सेतु पर लगनेवाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

6 लेन गंगा पुल के शुरू होने से राघोपुर दियारा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा जिससे उनकी जान बचाई जा सकेगी। आवागमन सुगम होने से राजधानी पटना आकर इलाज कराने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। वे कम समय में अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज करा सकेंगे।

साल भर निर्बाध आवागमन

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के शुरू होने से अब बाढ़ के दौरान पीपा पुल या नावों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे लोगों को सालभर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

                        मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुरू से प्रयास रहा है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले। राघोपुर दियारा के लोग सालों से इससे वंचित थे लेकिन अब कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के शुभारंभ से यह समस्या सदा के लिए खत्म हो गई है। इतनी ही नहीं मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए एक कमिटी का भी गठन किया है जो राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाओं पर अध्ययन करेगी।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More