दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से एक पुरुष सहित चार लोग घायल हो गए पहली घटना, सन्हौला में के बनियाडीह बहियार का है दूसरी घटना, पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार का है जानकारी के अनुसार, मडंड्डा गांव की दो महिला अपने ही खेत में धान रोपनी के लिए खेत गई हुई थी जबकि बनियाडीह गांव के एक युवक अपने खेत के बोरिंग पर गए हुए थे इनके साथ बड़ी मां भी रोपनी करने के लिए गई हुई थी इसी दौरान बारिश के बीच जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चपेट में आने के कारण हादसा हुआ घायल की पहचान बनियाडीह गांव के निवासी जर्नादन यादव की पत्नी अनीता देवी(40) पप्पू यादव के पुत्र रंजीत यादव(25) मडंड्डा निवासी पति शमशुल मंसूरी शहजादी (45) खुर्शीद मंसूरी पत्नी मजबूना खातून( 30) के तौर पर हुई घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए दो महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.

जबकि, दो लोगों का प्रारंभिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला मैं करवाया गया बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल भेज दिया है कहा जा रहा है कि बनियाडीह गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र रंजीत यादव का स्थिति नाजुक हैघायल परिजन सूरज ने बताया कि धान रोपनी के लिए खेत गई हुई थी,इसी दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई जिसके कारण घायल हुआ है उन्होंने बताया कि रंजीत यादव अपने खेत के बोरिंग पर गए हुए थे और रंजीत यादव के बड़ी मां वह भी खेत में रोपनी करने के लिए गई हुई थी, वहीं दूसरे गांव के ग्रामीण ने बताया कि वह भी दो महिला अपने खेत में ही रोपनी करने के लिए गई हुई थी इसी दौरान बारिश के साथ-साथ जोरदार आवाज हुआ और आकाशीय बिजली गिर गई जिसके चपेट में आने के कारण घायल हुआ है खबर लिखे जाने तक सभी का इलाज चल रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article