तिरंगा यात्रा के दौरान महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: राजधानी पटना में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस तेजी से कार्रवाई में जुट गई है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र में यात्रा के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पकड़े गए युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घटना के सामने आने के बाद से राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article