बिहार में 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 26 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। लोगों और किसानों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, वैशाली, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। वहीं समस्तीपुर, खगड़िया, पटना, नालंदा, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद और जमुई में भी झमाझम बारिश की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ बिहार से होकर गुजर रही है। इसका असर 22 से 26 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान दक्षिण और पूर्वी बिहार में बारिश की तीव्रता और बढ़ जाएगी। साथ ही तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश पर नज़र डालें तो पटना के फतुहा में 24.8 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 21.5 मिमी, कटिहार में 6 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 13 मिमी, बांका के चंदन में 8.4 मिमी, दानापुर में 16.2 मिमी, बक्सर में 6.8 मिमी, बांका के बेलहर में 5.4 मिमी और कटोरिया में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article