प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भागलपुर में उत्साह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरे देशभर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं इसी कड़ी में भागलपुर जिला भी पीछे नहीं रहा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की जानकारी के अनुसार, जिले के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से विशेष हवन का आयोजन किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मौके पर मंदिर परिसर में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में शामिल स्थानीय नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। आज भारत की गूंज विश्व मंचों पर सुनाई देती है। ऐसे नेता का जन्मदिन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर विशेष आरती की साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच फल एवं प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों को मिठाइयाँ दी गईं और कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर भी आयोजित करने की घोषणा की
पूजा-अर्चना के बाद जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। आज हम सब भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि वे लंबे समय तक स्वस्थ रहें और देश की सेवा करते रहें।”स्थानीय लोगों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गाँव-गाँव तक बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री की वजह से देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है और जनता को विकास की नई राह दिखाई दे रही है।मंदिर के पुजारियों ने विशेष अनुष्ठान कराया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article