पटना-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस का विस्तार, अब राजगीर तक मिलेगी सीधी ट्रेन सुविधा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पटना-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस (13201/13202) का संचालन अब राजगीर तक किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 17 सितंबर 2025 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस फैसले से मगध क्षेत्र के यात्रियों को सीधे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

नई समय-सारणी और ठहराव

  • 13202 लोकमान्य टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस: यह ट्रेन पहले की तरह लोकमान्य टर्मिनस से पटना तक चलेगी और फिर आगे बढ़ते हुए पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, नालंदा होते हुए सुबह 03:00 बजे राजगीर पहुँचेगी।
  • 13201 राजगीर-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस: राजगीर से शाम 20:45 बजे खुलेगी और इन्हीं स्टेशनों पर ठहरते हुए पटना पहुँचेगी। यहाँ से रात 23:55 बजे यह अपने गंतव्य मुंबई की ओर रवाना होगी।

मेंटेनेंस और संचालन में बदलाव
अब इस ट्रेन की प्राथमिक मेंटेनेंस राजेंद्र नगर टर्मिनल के बजाय राजगीर में होगी। विस्तार किए गए खंड पर वाणिज्यिक ठहराव पटना साहेब, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ और नालंदा में रहेगा। ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यात्रियों को बड़ी राहत
इस विस्तार से मगध क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। अब मुंबई की यात्रा के लिए उन्हें पहले पटना तक आने की जरूरत नहीं होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article