बिहार सरकार ने दीपावली की छुट्टी की तारीख में किया बदलाव, अब 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार ने दीपावली के अवकाश को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। पहले जहां यह छुट्टी 22 अक्टूबर 2025 को तय थी, अब इसे 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को घोषित किया गया है। यह संशोधन एनआई एक्ट के तहत पहले जारी अवकाश सूची में किया गया है।पहले जारी कैलेंडर के अनुसार दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर और भाईदूज व चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी 23 अक्टूबर को निर्धारित थी।

लेकिन राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुरम (पटना) से प्राप्त एक प्रस्ताव और सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा के बाद सरकार ने दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव एनआई एक्ट के तहत घोषित अवकाश के स्थान पर प्रभावी होगा। यानी अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य सरकारी संस्थानों में दीपावली की छुट्टी 22 की बजाय 20 अक्टूबर को रहेगी।सामान्य प्रशासन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व की छुट्टियां पहले की तरह यथावत रहेंगी। नहाय-खाय से शुरू होकर 27 और 28 अक्टूबर को यह पर्व मनाया जाएगा।

इस दौरान सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।सरकार ने इस निर्णय की जानकारी सभी विभागाध्यक्षों, राज्यपाल सचिवालय, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक, बिहार विधानसभा व विधान परिषद के सचिवों सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।सरकार का मानना है कि इस संशोधन से राज्य में धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। साथ ही, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहार सांस्कृतिक गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न होंगे, जिससे आम जनता और सरकारी कर्मियों दोनों को नियोजित अवकाश का लाभ मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article