AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों को होगा फायदा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR DESK- आज शुक्रवार, 10 अक्तूबर का दिन है और के दिन चंद्रमा का गोचर दिन और रात शुक्र की राशि वृषभ राशि में रहेगा। इसके आज के दिन चंद्रमा के गोचर से शशि योग का भी निर्माण हुआ है। इस अलावा कई दूसरे तरह के शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं आज के राशिफल में। 

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह के कामों में पड़ने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आज आप अपने पिछले कामों को भी निपटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आप घबरा सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आपकी किसी बात को लेकर आज परिवार में वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई का कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई मित्र धन संबंधित कोई मदद आपसे मांग सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More


मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपका दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। आप संतान को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा और पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर कर सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से भी थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। धन को लेकर आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More


कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके बॉस से रिश्तों में भी कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर की साज सज्जा की भी कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, क्योंकि किसी कठोर निर्णय को लेने से कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता पर रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप यदि धन संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपके भाई आपकी मदद कर सकते हैं।


वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए तरक्की के मार्ग में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपनी परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। परिवार में बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आप अपनी किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More


धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।


मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। शेयर मार्केट में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कामों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने धन का इन्वेस्टमेंट किसी के कहने में आकर ना करें। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी राजनीति से संबंधित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी छवि निखरेगी। आपको कोई सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान आपकी नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस होंगे।


मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी शौक-मौज की चीजों में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More