BIG BREAKING- सोन नदी में पलटी नाव 17 लोग थे सवार कई लापता, एक की मौ/त, मौके पर मचा हाहाकार

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- औरंगाबाद में एक बड़ी घटना सामने आई है। नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बालू घाट के समीप यात्रियों से भरा एक नाव पलट गया। जिसमें डूबने से एक युवती की मौत हो गई।जबकि छह लोग लापता हैं। दस लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मृतका की पहचान बड़ेम के ही रहने वाले शमीम अंसारी की पुत्री लगभग 20 वर्षीय तमन्ना के रूप में की गई है। जबकि छह लोग अभी भी लापता है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता लोगों में अधिकांश महिलाएं हैं।

जानकारी के अनुसार नाव पर 17 लोग सवार होकर सोन डीला पर आलू की खेती करने जा रहे थे। इस दौरान बीच मजधार में नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नदी में पानी अधिक होने के कारण लोग डूबने लगे। जिन्हें तैरना आता था वे तैरकर नदी से बाहर निकल गए। लेकिन जिन्हें तैरना नहीं आता था वह डूब कर लापता हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। SDRF की टीम को घटना की जानकारी दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article