बिहार के 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, यशपाल मीणा से उदीता सिंह तक पूरी लिस्ट जारी

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:बिहार की प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में पटना के नगर आयुक्त यशपाल मीणा, नालंदा की डीएम उदीता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और गया के डीएम शशांक शुभंकर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2014 बैच के इन 34 IAS अधिकारियों को चयन ग्रेड (विशेष सचिव स्तर) में प्रोन्नति दी गई है। इसके तहत अधिकारियों को वेतन स्तर-13 का लाभ मिलेगा। इस वेतनमान का पे-स्केल 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये निर्धारित है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह प्रमोशन 1 जनवरी 2027 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।
किन बड़े अधिकारियों को मिला प्रमोशन?
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में कई जिलों के जिलाधिकारी और महत्वपूर्ण विभागों में तैनात अधिकारी शामिल हैं। इनमें नालंदा की डीएम उदीता सिंह, समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा, गया के डीएम शशांक शुभंकर और पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा प्रमुख हैं।इसके अलावा सौरभ जोरवाल, आदित्य प्रकाश, अमित कुमार पांडेय, संजय कुमार, राकेश रंजन समेत कुल 34 अधिकारियों को चयन ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।
प्रमोशन पाने वाले 34 IAS अधिकारियों की पूरी लिस्ट
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों और उनकी वर्तमान तैनाती की सूची इस प्रकार है।
1 उदीता सिंह डीएम, नालंदा
2 रोशन कुशवाहा डीएम, समस्तीपुर
3 शशांक शुभंकर डीएम, गया
4 आदित्य प्रकाश अपर सचिव, पंचायती राज विभाग
5 अमित कुमार पांडेय अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
6 यशपाल मीणा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
7 सौरभ जोरवाल एमडी, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी
8 श्याम बिहारी मीणा अपर सचिव, बिहार राज्य योजना पर्षद
9 संजय कुमार अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
10 संगीता सिंह अपर सचिव, लघु जल संसाधन विभाग
11 मुकेश कुमार निदेशक, भविष्य निधि निदेशालय
12 गौतम पासवान मिशन निदेशक, बिहार महादलित विकास मिशन
13 रंजीत कुमार अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
14 कल्पना कुमारी अपर सचिव, कृषि विभाग
15 प्रवीण कुमार अपर सचिव, परिवहन विभाग
16 मृत्युंजय कुमार मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम
17 डॉ. नंद लाल आर्य बंदोबस्त पदाधिकारी, बक्सर
18 सुजीत कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी, सिवान
19 रजनीश कुमार सिंह महानिरीक्षक, कारा एवं सुधार सेवाएं
20 राकेश रंजन महाप्रबंधक, बेल्ट्रॉन
21 संजय कुमार अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
22 शंभु शरण अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग
23 राजेश कुमार सिंह अपर सचिव, भवन निर्माण विभाग
24 राजेश कुमार अपर सचिव, संसदीय कार्य विभाग
25 सुनील कुमार निदेशक, अंकेक्षण, वित्त विभाग
26 माधव कुमार सिंह अपर सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
27 अहमद महमूद अपर सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
28 विनायक मिश्र निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना
29 सुमन कुमार अपर सचिव, राज्यपाल सचिवालय
30 कुमार मंगलम अपर सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
31 मो. तारिश खां सचिव, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
32 अखिलेश कुमार सिंह अपर सचिव, कृषि विभाग
33 राजेश भारती श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
34 अतुल कुमार वर्मा प्रशासक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम

Share This Article