BIG BREAKING- बाप रें – आचार संहिता लागू के दौरान कोतवाली थाने की पुलिस नें वाहन चेकिंग के दौरान युवक के पास से मिले 19 लाख 95 हजार

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन पुलिस ने पहली बार मोटी रकम बरामद की है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर शाम को नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख कर घबरा गए। उनकी इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक कर जांच की। तलाशी के दौरान चौकाने वाली रकम बरामद हुई।

जांच के दौरान एक बैग से 19 लाख 95 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए युवकों की पहचान धीरज कुमार, पिता विजय कुमार, निवासी पुनावा थाना वजीरगंज और शुभम कुमार, पिता सुनील कुमार, निवासी टेकारी थाना टेकारी, जिला गया के रूप में हुई। दोनों में से किसी ने मोटी रकम के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम (FST) को बुलाया। टीम ने बरामद रुपये की गिनती की और उसे जब्त कर लिया। बताया गया कि चूंकि रकम दस लाख से अधिक थी। इसलिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी रुपये के उचित स्रोत की जांच में जुट गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एसएसपी आनन्द कुमार का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बिना हिसाब की बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मानें तो यह आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी बरामदगी है, जिसने शहर में खलबली मचा दी है व चर्चा का विषय बना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article