बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौ/त – चार गंभीर घायल

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बनारस से बोरिंग पाइप लेकर भागलपुर लौट रहे सात लोग पिकअप वाहन में सवार थे। जैसे ही वाहन एनएच-31 फोरलेन पर शिवचंद्रपुर ढाला के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मृतकों की पहचान मो. तनवीर, मो. कमाल और मो. नवाब (निवासी – बीरबना गांव, भागलपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बोरिंग गाड़ने का काम करते थे और एक सप्ताह पहले बनारस में कार्य पूरा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद साहेबपुर कमाल थाना की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।

इस भयावह दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के चलते नेशनल हाईवे-31 पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article