मैक्सिको की फातिमा बॉश बनी मिस यूनिवर्स

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : मेक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया। 25 वर्षीय फातिमा सबसे आगे चल रही थीं और उन्हें जीत के बाद 2024 की मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने ताज पहनाया। इस जीत के बाद उस सवाल का जिक्र सबसे ज्यादा हो रहा है, जिसका शानदार जवाब देकर फातिमा बॉश ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता के दौरान हर किसी की नजरें फिनाले पर थीं और मेक्सिको की फातिमा बॉश मिस यूनिवर्स बनीं। बता दें कि ये जीत उन्हें सालों की लगन और कई महीनों की तयारी से मिली। जब ताज उनके सिर पर रखा गया, तो वह कांप गई।

मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के दौरान फातिमा से सवाल किया गया कि साल 2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और आप मिस यूनिवर्स के टाइटल को अपने नाम करके किस तरह से पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए सेफ माहौल बनाएंगी। इस पर फातिमा का जवाब छा गया। उन्होंने इसके जवाब में पूरे भरोसे के साथ कहा कि ‘एक महिला और मिस यूनिवर्स होने के लिहाज से मैं अपनी पूरा ध्यान दूसरों की सेवा करने में लगाऊंगी। आज के समय में हम सभी बोलने और बदलाव लाने के लिए यहां पर हैं, क्योंकि हम महिलएं हैं और जो बहादुर लोग इस काम के लिए खड़े होंगे, वही इतिहास बदलने का काम करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article