70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, रंगदारी विवाद का आरोप, पुलिस जमीनी विवाद बता रही, परिजन बोले– हथियारबंद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 70 वर्षीय राम बिलास राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक के परिजनों ने इस घटना के पीछे पांच लाख रुपये की रंगदारी का मामला बताया है.

जबकि स्थानीय पुलिस इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है। परिजनों के अनुसार, पांच लोग अचानक राम बिलास राय के घर पहुंचे। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे आरोप है कि आते ही उन्होंने रंगदारी की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राम बिलास राय गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिवार वालों का कहना है कि हमलावर इतने हथियारों से लैस थे कि आसपास के लोग चाहकर भी बीच-बचाव नहीं कर सके। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल राम बिलास राय को भागलपुर जिले के मायागंज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना को लेकर परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। परिवारजनों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से राम बिलास राय से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।

इसी को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद इस बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल भरतखंड थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान, स्थानीय लोगों की जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में रंगदारी के आरोप को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाती है.

भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article