बेटी के जन्म की खबर पर तेज प्रताप यादव का बयान: ‘मैं पूरी तरह डिप्रेशन में हूं

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे हैं।

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के अलग रह रहे पुत्र तेज प्रताप यादव ने रविवार को उस सोशल मीडिया पोस्ट को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिसमें अनुष्का यादव से उनकी बेटी होने का दावा किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज प्रताप ने संजय यादव, सुनील सिंह, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, मुकेश रौशन और तेजस्वी यादव के करीबी रमीज पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘जयचंद’ बताया। उन्होंने कहा कि संजय यादव वर्तमान में आरजेडी के सांसद हैं, सुनील सिंह एमएलसी हैं, जबकि शक्ति सिंह यादव और मुकेश रौशन पहले विधायक रह चुके हैं। वहीं रमीज, तेजस्वी यादव के करीबी मित्र हैं, जिन्हें हाल ही में पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई है। उन्होंने बच्चे के जन्म के दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह मुकेश रौशन और अन्य ‘जयचंदों’ की मिलीभगत का नतीजा है। तेज प्रताप ने मांग की कि आकाश भाटी की पहचान और उसका उस लड़की से क्या संबंध है, इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सवाल उस बल्कि आकाश भाटी पर उठना चाहिए, क्योंकि वही इस संबंध का सच्चाई बता सकता है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम से मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं और खुद को पूरी तरह डिप्रेशन में महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुकेश रौशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को ‘जयचंद’ बताते हुए आरोप लगाया कि यह सब उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। तेज प्रताप ने कहा कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या संबंध है, इसका जवाब वही लोग दें। उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले में आवेदन देंगे और कानूनी रास्ता अपनाते हुए कोर्ट जाएंगे।

Share This Article