NEWS PR डेस्क : भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में खेत में सिंचाई के दौरान बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अंग्रेज यादव के पुत्र गोपाल कुमार यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, गोपाल कुमार यादव को उसके पिता ने खेत की पटवन के लिए भेजा था।बताया गया कि वह करीब दो घंटे से खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान बिजली से चलने वाली मोटर को खोलने के क्रम में अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक गोपाल कुमार यादव नवोदय विद्यालय का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जाता है।
असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया गया कि गोपाल दो भाइयों में छोटा था। इससे पहले करीब दो वर्ष पूर्व उसके बड़े भाई की भी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। अब इस परिवार में सिर्फ माता-पिता ही बचे हैं। एक के बाद एक दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह अचानक गांव में हल्ला मच गया कि खेत में करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है