पटना में सुबह-सुबह कुख्यात ‘सूर्या डॉन’ का एनकाउंटर, गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात का एनकाउंटर किया गया है। गायघाट पुल के नीचे सुबह सुबह अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। सुबह-सुबह पटना के गायघाट पुल के नीचे एसटीएफ और एक संदिग्ध अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को इनपुट मिला था कि कुख्यात अपराधी राजीव राय उर्फ सूर्या राय गायघाट इलाके में पहुंचा हुआ है। सूचना के आधार पर आलमगंज थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सूर्या ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे काबू करने के लिए पैर में गोली मार दी।

घायल सूर्या को तुरंत इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजीव उर्फ सूर्या खाजेकलां इलाके का रहने वाला है और उस पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह गायघाट के पास नाविकों से रंगदारी वसूलने के इरादे से पहुंचा था।

मौके से एक विदेशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि सूर्या के साथ कोई और अपराधी भी शामिल था या नहीं और वह वहां किस उद्देश्य से आया था।

पटना पुलिस ने कहा है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article