17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: इस महीने आसमान में एक बेहद खास और रोमांचक खगोलीय घटना होने जा रही है। 17 फरवरी 2026 को एनुलर सोलर एक्लिप्स यानी ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक ऐसा दुर्लभ नजारा होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, लेकिन पृथ्वी से ज्यादा दूरी पर होने की वजह से वह सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता। इस स्थिति में सूर्य के चारों ओर चमकदार आग के छल्ले जैसा दृश्य बनता है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।

NASA के अनुसार, यह ग्रहण बेहद आकर्षक होगा, लेकिन इसे दुनिया के बहुत सीमित इलाकों में ही देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी नहीं बन पाएंगे।

बेहद सीमित इलाकों में ही दिखेगा ग्रहण:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह एनुलर सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्कटिका के दूरस्थ और बर्फीले क्षेत्रों में दिखाई देगा। खास तौर पर वहां मौजूद कुछ रिसर्च स्टेशनों जैसे कॉनकोर्डिया और मिरनी के आसपास ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा देखने को मिलेगा। ये स्थान बेहद दूर और दुर्गम हैं, जहां आम लोगों का पहुंचना आसान नहीं है।

ईक्लिप्स विशेषज्ञ जे एंडरसन के मुताबिक, एनुलर जोन में बहुत कम लोग ही इस ग्रहण को देख पाएंगे। वहां पहुंचना बेहद कठिन है और जहां लोग रहते भी हैं, वहां पर्यटकों के लिए कोई विशेष व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

इन देशों में दिखेगा आंशिक ग्रहण:

हालांकि ‘रिंग ऑफ फायर’ सिर्फ अंटार्कटिका में ही दिखाई देगा, लेकिन दक्षिणी अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में लोग इस खगोलीय घटना को आंशिक रूप से देख पाएंगे। इसके अलावा दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना और चिली के दक्षिणी इलाकों में भी आंशिक ग्रहण नजर आएगा।

कब शुरू होगा ग्रहण:

NASA और अन्य खगोलीय स्रोतों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को सुबह 07:01 UTC से शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:31 बजे होगा। ग्रहण का अधिकतम चरण दोपहर 12:13 UTC के आसपास रहेगा।

यह खगोलीय घटना भले ही भारत में दिखाई नहीं देगी, लेकिन वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण और दुर्लभ अवसर माना जा रहा है, जो अंतरिक्ष की अद्भुत गतिविधियों को समझने में मदद करता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article