14 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा मामलों का समाधान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: आगामी 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से दरभंगा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसको लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर ने अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में एडीजे प्रथम श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को उत्सव के रूप में सफल बनाने के लिए सभी अधिवक्ताओं का सक्रिय और पूर्ण सहयोग आवश्यक है। उन्होंने इसे जन-कल्याणकारी आयोजन बताते हुए कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित विवादों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को त्वरित राहत मिलेगी।

वहीं एडीजे तृतीय श्री दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के जरिए सुलह-समझौते योग्य मामलों का निष्पादन सुविधाजनक और प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि न्यायिक मामलों के निष्पादन में दरभंगा जिला को प्रथम स्थान दिलाना न्यायपालिका का लक्ष्य है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान हो सके।

बैठक में स्थानीय बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित मुकदमों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान बैंक ऋण, बिजली विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल, दूरसंचार विभाग समेत अन्य सुलह योग्य मामलों को लोक अदालत में भेजकर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाएगा और आम लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article