‘बिहार के विश्वकर्मा’ के रूप में इतिहास में दर्ज रहेंगे नीतीश कुमार: संजय सरावगी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बिहार के नव-निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक का उनका सफर बिहार के विकास और सुशासन की एक महत्वपूर्ण कहानी है।

संजय सरावगी ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, तो वह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि बिहार के प्रति उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का एक ऐतिहासिक क्षण था। उन्होंने कहा कि एक ऐसे नेता को करीब से देखना, जिसने अपनी पूरी ऊर्जा और जीवन बिहार की सेवा में समर्पित कर दिया, हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक अनुभव है।

उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में राज्य ने अराजकता और भय के दौर से निकलकर विकास की राह पकड़ी। सड़कों, पुलों और बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ-साथ कानून के राज को स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को ‘बिहार विश्वकर्मा’ बताते हुए कहा कि जिस तरह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह को उनके योगदान के लिए याद किया जाता है, उसी तरह आधुनिक बिहार के निर्माण में नीतीश कुमार की भूमिका भी इतिहास में दर्ज रहेगी।

संजय सरावगी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पद से राज्यसभा तक का उनका सफर देश और प्रदेश की सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नीतीश कुमार का अनुभव और नेतृत्व देश के नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article