UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक निकलने लगा धुंआ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की शनिवार सुबह अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने से उसमें धुआं भरने लगा, जिसके बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से Chaudhary Charan Singh International Airport पर उतार दिया। घटना में डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद मौर्य को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत Kaushambi जाना था। वहां सयारा स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित सरस महोत्सव का उद्घाटन करना उनका कार्यक्रम निर्धारित था। इसके लिए शनिवार सुबह उन्होंने Lucknow के ला मार्ट ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरी थी।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई और अंदर धुआं फैलने लगा। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ की ओर मोड़ दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में केशव प्रसाद मौर्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गई है, ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल सड़क मार्ग से कौशांबी जाने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article