दरभंगा जिला प्रशासन के नाम से बना फर्जी फेसबुक पेज, साइबर सेल को जांच के निर्देश

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: Darbhanga District Administration के नाम से Facebook पर बनाए गए एक फर्जी पेज को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है। प्रशासन के अनुसार “DM Darbhanga” नाम से एक डुप्लीकेट सोशल मीडिया पेज बनाया गया है, जिस पर भ्रामक और असत्य खबरें पोस्ट की जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पेज आधिकारिक नहीं है और इसका संचालन न तो जिला प्रशासन और न ही District Magistrate Office Darbhanga द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में इस पेज पर साझा की जा रही जानकारी पर भरोसा न करने की अपील की गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने Darbhanga Cyber Cell को जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि फर्जी आईडी या पेज बनाकर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी डुप्लीकेट या फर्जी सोशल मीडिया पेज को फॉलो न करें और अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को इस तरह के फर्जी पेज या पोस्ट की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या साइबर सेल को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share This Article