कुनो राष्ट्रीय उद्यान में ‘ज्वाला’ ने दिए पांच शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 53

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संरक्षण कार्यक्रम के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। नामीबिया से लाई गई चीता ‘ज्वाला’ ने यहां पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘ज्वाला’ तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी है और यह भारत में चीता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मंत्री ने कहा कि इस नए जन्म के साथ भारतीय धरती पर जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या 33 हो गई है। यह भारत में चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है, जो देश की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और परियोजना से जुड़े सभी लोगों के समर्पित प्रयासों और कौशल का परिणाम है, जो जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं।

मंत्री ने इस उपलब्धि को वन्यजीव संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बताते हुए उम्मीद जताई कि ‘ज्वाला’ और उसके सभी शावक स्वस्थ रहेंगे और भारत की चीता गाथा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता ‘गामिनी’ भी दूसरी बार मां बनी है और उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके अलावा, 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों (6 मादा और 3 नर) को भी कुनो राष्ट्रीय उद्यान के क्वारंटीन बाड़ों में रखा गया है। ये चीते फिलहाल स्वास्थ्य निगरानी और अनुकूलन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से बड़े वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article