दरभंगा प्रमंडल में बड़े राजस्व बकायेदारों पर सख्ती, आयुक्त ने वसूली तेज करने का दिया निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा प्रमंडल में लंबित राजस्व की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने बड़े राजस्व बकायादारों की सूची जारी करते हुए संबंधित विभागों को वसूली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है।

आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लंबित राजस्व की वसूली प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जारी सूची के अनुसार दरभंगा जिले के प्रमुख राजस्व बकायादारों में दिवेश कुमार (जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, सुरहा चट्टी) पर 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार रुपये की मांग राशि निर्धारित की गई है। वहीं अंशुमन राय (सहायक टीपीडीएस) पर 6 करोड़ 79 लाख 57 हजार रुपये और शैलेंद्र कुमार (सत्यम राइस मिल, खैरा) पर 6 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 रुपये बकाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा योगेंदु शेखर राय (अशोक पेपर मिल) पर 5 करोड़ 93 लाख 76 हजार रुपये, पंकज कुमार सिंह (हाजीपुर, वैशाली) पर 5 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपये तथा दिवेश कुमार चौधरी (हायाघाट, दरभंगा) पर 4 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये की मांग राशि दर्ज की गई है।

सूची में शामिल अन्य बकायादारों में सुनील कुमार सिंह (सदर प्रखंड, दरभंगा) पर 2 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपये, राम सोराव सिंह (रतन मार्केट, मौलागंज) पर 2 करोड़ 67 लाख 41 हजार रुपये तथा सागर कुमार राय (बेनीपुर) पर 2 करोड़ 5 लाख 62 हजार रुपये की राशि बकाया है।

वहीं शैलेश कुमार (सत्यम राइस मिल, खैरा) पर 1 करोड़ 53 लाख रुपये, सुनील कुमार सिंह (लहेरियासराय) पर 1 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपये और गणेश प्रसाद राय (माधोपुर) पर 1 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये की मांग राशि भी दर्ज है।

आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि सूचीबद्ध बकायादारों के साथ-साथ अन्य सभी लंबित मामलों में भी राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए नियमित सुनवाई की जाए, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा हो सके।

प्रशासन का मानना है कि सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी से राजस्व वसूली में तेजी आएगी और सरकार को होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article