भीषण गर्मी के बीच PHED की 692 योजनाओं से हो रही नियमित जलापूर्ति, शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: शेखपुरा, 03 मई। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आमजनों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) लगातार सक्रिय है। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले में संचालित 692 जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है।

विभाग ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पेयजल से जुड़ी किसी भी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए 24 से 72 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में 32 मरम्मति दल लगातार कार्यरत हैं।

9754 चापाकल चालू, 584 की मरम्मत

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अनुसार जिले में कुल 11,234 चापाकल अधिष्ठापित हैं, जिनमें से 9,754 वर्तमान में कार्यरत हैं। बंद पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए 27 चलंत चापाकल मरम्मति दल लगाए गए हैं। विभाग ने जानकारी दी कि मार्च 2026 से अब तक 584 इंडिया मार्क-II एवं इंडिया मार्क-III चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जल संरक्षण की अपील

PHED ने आम लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी और लू के दौरान पानी की बर्बादी न करें तथा पेयजल का संयमित उपयोग करें। विभाग ने कहा है कि पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article