हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पटना में आयोजित हुआ बायर-सेलर मीट

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: स्थानीय बुनकरों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से पटना स्थित सिगोड़ी हैंडलूम क्लस्टर में बायर–सेलर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लस्टर से जुड़े अनेक बुनकरों ने भाग लेते हुए अपने पारंपरिक हैंडलूम उत्पादों का प्रदर्शन किया।

बुनकरों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में सतरंगी चादर, गमछा और रूमाल जैसे पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे खरीदारों ने इन उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और बुनकरों से सीधे बातचीत कर उनके निर्माण की प्रक्रिया, डिजाइन और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इस संवाद के माध्यम से बुनकरों और खरीदारों के बीच बेहतर समझ विकसित हुई।

इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र, पटना के महाप्रबंधक ने कहा कि ऐसे बायर–सेलर मीट बुनकरों के लिए नए बाजार के अवसर खोलते हैं। इससे उन्हें अपने उत्पादों की बेहतर कीमत मिलती है और उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ती हैं। उन्होंने बुनकरों से आह्वान किया कि वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान को बनाए रखते हुए ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान बुनकरों और खरीदारों के बीच सीधे संपर्क स्थापित होने से भविष्य में व्यापारिक संभावनाओं के विस्तार की उम्मीद जताई गई। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण और पारंपरिक हैंडलूम उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article