बेलगाम बोलेरो ने सड़क किनारे चल रही एक महिला को कुचला, मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज में गंगा स्नान कर घर लौट रही महिला को बेलगाम बोलेरो ने कुचला मौके पर हुई मौत मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों व मृतिका के परिजनों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम सुलतानगंज तारापुर मुख्य मार्ग पर शिवनंदनपुर गांव के समीप एक बेलगाम बोलेरो ने सड़क किनारे चल रही एक महिला को कुचल दिया जिससे उक्त महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतिका की पहचान शिवनंदनपुर गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी 38 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है।

घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतिका गीता देवी मुहल्ले के कई महिलाओं के साथ सुबह गंगा स्नान करने अजगैविनाथ गंगा घाट गई थी गंगा स्नान कर वह घर लौट रही थी तभी तारापुर की ओर से आ रहे हैं एक बेलगाम बोलेरो ने महिला को कुचलते हुए गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर बस बाला लगाकर सड़क को जाम कर दिया जाम की सूचना मिलते ही है बीडीओ संजीव कुमार एस आई संजय मंडल और सागर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बूझकर लगभग 1 घंटे के बाद जाम छुड़वाया गया। मृतिका को तीन लड़का और दो लड़की है घटना के बाद सभी बच्चों एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि बड़े छोटे वाहनों की स्पीड कंट्रोल को लेकर ब्रेकर का निर्माण जिला प्रशासन को करना चाहिए और बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरुक भी करना चाहिए ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article