वायरल वीडियो पर गिरी गाज: फुलवरिया थाना के एसआई लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गोपालगंज, 21 मार्च। बिहार में शराबबंदी कानून के बीच एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। फुलवरिया थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद को कथित तौर पर शराब सेवन से जुड़े वीडियो के सामने आने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें कथित रूप से एसआई अवधेश प्रसाद को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भवानी छापर इलाके में एक शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदते हुए दिखाया गया है। वीडियो में आगे यह भी नजर आता है कि वह शराब की बोतल को अपनी बाइक में रखकर एक कमरे में बैठकर उसका सेवन कर रहे हैं।

हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एसआई को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह घटना आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, ऐसे में एक पुलिस अधिकारी का इस तरह के विवाद में घिरना कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब कानून लागू कराने वाले ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो व्यवस्था की विश्वसनीयता पर असर पड़ना स्वाभाविक है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article