महिला उत्पीड़न मामले में मंत्री संजय सिंह सख्त, एसपी को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। रविवार को एक पीड़ित महिला ने राज्य के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह से मुलाकात कर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।

मंत्री संजय सिंह ने महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और बिना देर किए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से फोन पर बात की। उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए, निष्पक्ष जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article