ईरान युद्ध का असर भारत पर! देश में फिरसे लगने वाला है LOCKDOWN? सरकार ने किया बड़ा ऐलान!

Asha Rai

NEWS PR डेस्क: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने से दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ा है।

देश के कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, वहीं एलपीजी यानी रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर भी चिंता बढ़ी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैलने लगी कि सरकार कोरोना काल की तरह देशव्यापी लॉकडाउन लगाने जा रही है, जिससे लोगों में घबराहट और बढ़ गई।

हालांकि केंद्र सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।

वहीं संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने भी इन दावों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई है, ताकि बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत मिल सके।

केंद्र की ओर से साफ किया गया है कि हालात नियंत्रण में हैं और ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस का भंडारण न करें, क्योंकि इससे असली किल्लत बढ़ जाती है।

Share This Article