AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोकामा में कुश्ती का महासंग्राम: अनंत सिंह के महादंगल में देश-विदेश के पहलवान आजमाएंगे दम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना/मोकामा, 03 अप्रैल। बिहार के मोकामा क्षेत्र का लदावां गांव आज कुश्ती प्रेमियों के लिए बड़ा केंद्र बन गया है, जहां भव्य ‘महादंगल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास आयोजन की अगुवाई अनंत सिंह कर रहे हैं, जो सुबह से ही मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।

अखाड़े के आसपास गहमागहमी का माहौल है। पारंपरिक अंदाज में तैयार किए गए दंगल स्थल पर घुड़सवारों की गतिविधियां और पहलवानों की तैयारी आयोजन की भव्यता को और बढ़ा रही हैं। अनंत सिंह खुद पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे दिखे।

यह महादंगल बिहार में अपने तरह का अनोखा आयोजन माना जा रहा है, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी नामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। ईरान और जॉर्जिया जैसे देशों के पहलवानों के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के चर्चित खिलाड़ी भी अखाड़े में अपनी ताकत दिखाएंगे। यह आयोजन विवेका पहलवान की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर रखा गया है। विवेका पहलवान, जो बिहार केसरी का खिताब जीत चुके थे, क्षेत्र के प्रतिष्ठित पहलवानों में गिने जाते थे और अनंत सिंह के करीबी रिश्तेदार भी थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिलचस्प बात यह है कि कभी अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच गहरी दुश्मनी रही थी, जो समय के साथ खत्म हो गई। अब उसी रिश्ते की याद में यह भव्य आयोजन कराया जा रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दंगल के लिए विशेष रूप से पारंपरिक अखाड़ा तैयार किया गया है, जिसमें लाल मिट्टी के साथ हल्दी, नीम और सरसों के तेल का मिश्रण डालकर उसे पहलवानों के अनुकूल बनाया गया है।

आयोजकों ने दर्शकों के लिए भी व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था शामिल है। हजारों की संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है, जिससे यह महादंगल बिहार के खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में एक ऐतिहासिक आयोजन साबित हो सकता है।