बिहार में लू का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, विभाग ने जारी किए दिशानिर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 अप्रैल। बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती कदम उठाया है। समाज कल्याण विभाग बिहार ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है।

अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को नए समय के अनुसार ही केंद्र भेजें और उन्हें गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पिलाएं, हल्के कपड़े पहनाएं तथा दोपहर के समय घर के अंदर ही रखें।

नए निर्देश के अनुसार अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 11:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह फैसला छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को तेज धूप और लू से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय में कटौती के बावजूद सेवाओं में कोई कमी नहीं आएगी। प्री-स्कूल गतिविधियां, बच्चों की पढ़ाई, पोषाहार वितरण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं तय समय के भीतर ही पूरी की जाएंगी। इसके लिए आंगनबाड़ी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने जिलाधिकारियों को भी विशेष अधिकार देते हुए कहा है कि यदि गर्मी और बढ़ती है तो वे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय में और बदलाव कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।

साथ ही, पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग ने साफ किया है कि बच्चों और महिलाओं की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article