ऑटो चालक हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आठ अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित धुनकी मोड़ के पास 18 मई को अज्ञात अपराधियों ने ऑटो चालक शशि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन हथियार, मोबाइल फोन, दो बाइक और एक डोंगल बरामद किया है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हत्या की वजह आपसी पैसों का लेनदेन था। शशि खुद भी एक चोर गिरोह का हिस्सा था और पैसों को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पकड़े गए सभी आरोपी चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जल्द ही आगे की पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेगी।


- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article