बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा तैयार, 15 अप्रैल को 11 बजे होगा शपथ ग्रहण !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 13 अप्रैल। बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी दिखाई दे रही है। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है और 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाई जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे और उसी दिन शाम तक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

प्रशासनिक तैयारी तेज, हाई-प्रोफाइल समारोह की तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। संभावना है कि समारोह में देशभर के कई बड़े राजनीतिक चेहरे और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NDA में सहमति, नामों पर चर्चा तेज

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि NDA के भीतर नए नेतृत्व को लेकर सहमति बन चुकी है। मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जबकि डिप्टी सीएम के रूप में निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कैबिनेट फॉर्मूले पर मंथन

नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर भी मंथन तेज हो गया है। सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है। संभावित मंत्रियों के नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में उभरने लगे हैं।

बिहार की राजनीति में अगले 48 घंटे अहम

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस्तीफे से लेकर नए नेतृत्व के शपथ ग्रहण तक की पूरी प्रक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं। यह बदलाव न सिर्फ सत्ता के समीकरण को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य की राजनीतिक दिशा भी तय करेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article