NEWS PR डेस्क: पटना, 14 अप्रैल: जनता दल (यू) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज रंजन ने बिहार एनडीए विधायक दल का नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ दी हैं।
पंकज रंजन ने अपने बयान में कहा कि सम्राट चौधरी का सर्वसम्मति से चयन उनके मजबूत नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री चौधरी को नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिलता रहेगा और उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना, रोजगार और निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
पंकज रंजन ने आगे कहा कि यह निर्णय राज्य की राजनीतिक स्थिरता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि जनता के हित सर्वोपरि रहेंगे और सरकार उसी दिशा में कार्य करेगी।