पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली,27 अप्रैल। गणतंत्र दिवस 2027 पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इनकी स्थापना वर्ष 1954 में हुई थी और हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान के लिए दिए जाते हैं। जाति, लिंग, पद या पेशे के भेदभाव के बिना सभी योग्य व्यक्ति इसके लिए पात्र हैं। हालांकि, चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होते।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार ने पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने पर जोर देते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक नामांकन करने की अपील की है। नागरिक स्वयं भी अपना नामांकन कर सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजनों और समाज के वंचित वर्गों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने पर बल दिया गया है।

नामांकन के साथ अधिकतम 800 शब्दों का विस्तृत उद्धरण (साइटेशन) देना अनिवार्य होगा, जिसमें संबंधित व्यक्ति की उपलब्धियों और योगदान का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article