RTPS और राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 28 अप्रैल 2026: समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों और जनहित से संबंधित मुद्दों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें और आम जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

विशेष रूप से आरटीपीएस एवं राशन कार्ड से जुड़े लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन सुबह से ही क्षेत्र में भ्रमण कर अपने कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही चार्ज पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित अनुश्रवण करने के लिए कहा गया। वरीय पदाधिकारियों को भी अपने निर्धारित प्रखंडों में जाकर स्वगणना कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है और नागरिकों की जानकारी को सुरक्षित एवं गोपनीय रखा जाएगा। नागरिकों को स्वगणना के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक जिले में 1 लाख 20 हजार से अधिक स्वगणना कार्य पूर्ण हो चुका है।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों के त्वरित निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article