सुबह-सुबह सम्राट के पुलिस का एक्शन: भागलपुर शूटआउट के मास्टरमाइंड का किया एनकाउंटर, मारा गया रामधनी यादव

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 29 अप्रैल। जिले के सुल्तानगंजj नगर परिषद कार्यालय में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस घटना में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई थी, जबकि सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कुछ नकाबपोश बदमाश Sultanganj Nagar Parishad कार्यालय में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने सीधे अधिकारियों को निशाना बनाया। गोली लगने से कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। बुधवार को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी रामधनी यादव अपने एक साथी के साथ छिपा हुआ है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में रामधनी यादव मारा गया, जबकि उसका एक साथी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हमला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे षड्यंत्र और अन्य शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This Article