आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 20 जून। आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिला नियंत्रण कक्ष के एडीएम के नेतृत्व में कई डीएसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस तथा जिला बल के जवानों ने जेल के सभी वार्डों और खंडों की गहन तलाशी ली।

छापेमारी के दौरान जेल परिसर के अंदर बंदियों के वार्ड, बैरक और अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। हालांकि घंटों चली तलाशी के बावजूद जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ।

इस संबंध में फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बेउर जेल में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सभी वार्डों और बैरकों की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या अवैध सामान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article