BSEB विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, संयुक्त आदेश जारी

परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाएगी।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 01 मई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित माध्यमिक विशेष एवं कम्पार्टमेंटल (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

जिले में यह परीक्षा 2, 4, 5 और 6 मई को कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का “कूल ऑफ टाइम” भी दिया जाएगा।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी मनोज कुमार को वरीय प्रभारी पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुरक्षा के मद्देनजर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा के दिन सुबह 7:30 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

परीक्षार्थियों के लिए सख्त जांच व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश के समय फ्रिस्किंग के साथ-साथ एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र का मिलान किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति होगी, इसके बाद आने वाले छात्रों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए महिला पुलिस और कर्मियों की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी और केंद्र के आसपास भीड़ जमा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या कदाचार पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article