प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष, गयाजी में सिपाही चालक पर हमला

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में गोली चलने की वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है। मामला शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोयरी बारी के पास का है। जानकारी के अनुसार, परैया थाना के एक निजी चालक गौतम कुमार ने कोतवाली थाना में तैनात सरकारी सिपाही चालक नीरज कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल नीरज कुमार को तुरंत मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनों आरोपी और पीड़ित का संबंध एक महिला सिपाही से था, जो कोतवाली थाना में क्लर्क के पद पर तैनात है। इसी संबंध को लेकर आपसी विवाद बढ़ गया और यह घटना हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि निजी चालक गौतम कुमार ने कोयरी बारी के पास नीरज कुमार पर हमला करते हुए कंधे में गोली मार दी।


महिला सिपाही से भी पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, महिला सिपाही से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। गया सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article