आरा में NDA की रणनीतिक बैठक, कन्हैया प्रसाद के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

रणनीति, एकजुटता और जीत का दावा—आरा में NDA ने भरी चुनावी हुंकार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के आरा में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह-बक्सर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में जगदीशपुर में एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जगदीशपुर के एक निजी सभागार में आयोजित इस बैठक में विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और संदेश विधायक राधा चरण साह समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एनडीए को सभी वर्गों का समर्थन
बैठक के दौरान नेताओं ने दावा किया कि चुनाव में एनडीए को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है और मुकाबला पूरी तरह उनके पक्ष में है। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि जुलाई में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जगदीशपुर दौरे की संभावना है, जहां बाबू कुंवर सिंह पर्यटन स्थल का शिलान्यास किया जाएगा।
विपक्षी दलों पर तीखा हमला
वही संदेश विधायक राधा चरण साह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह भोजपुर की सातों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने एनडीए का साथ दिया है इसी तरह इस चुनाव में विपक्ष का पूरी तरह से सफाई हो जाएगा। एनडीए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर वर्ग का समर्थन उन्हें मिल रहा है। इस बार चुनावी मुकाबला चुटकी का खेल साबित होगा।


उन्होंने कहा कि भोजपुर की जनता एक बार फिर विकास के पक्ष में मतदान करेगी। वहीं प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि वार्ड स्तर का विकास ही जिले और राज्य की तरक्की की नींव है। उन्होंने अपने पिता और पूर्व एमएलसी राधा चरण साह के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प भी दोहराया। इस बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कुमार गुड्डू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, भाजपा नेता आदित्य कुमार, विनय मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article