रोहतास में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप और बस में मारी टक्कर, पांच की दर्दनाक मौत

तिलक समारोह से लौटते समय NH-319 पर दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रोहतास – बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास सोमवार की अहले सुबह हुआ, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप और बस में सवार लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। सभी लोग सुबह करीब तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहन से उतर रहे थे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही पांच लोगों की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में सभी मृतक एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। मृतकों में करगहर के भगवानपुर गांव निवासी रामव्रत सिंह, लड़की के पिता व मठिया गांव निवासी अशोक सिंह, पिंटू सिंह और रजनीश कुमार शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
हादसे के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रक सहित तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article