विक्रमशिला सेतु संकट: यात्रियों के लिए प्रशासन ने शुरू की निशुल्क नाव सेवा

यात्रियों की सुविधा के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक गंगा नदी में सरकारी नाव सेवा शुरू

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु से एक बड़ी और गंभीर घटना सामने आई है। पुल के पिलर संख्या 133 के पास देर रात अचानक सड़क का स्लैब टूटकर गंगा नदी में समा गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

सूचना पर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव और उप विकास आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने आम लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा की।उन्होंने बताया कि फिलहाल यातायात के लिए गंगा नदी में सरकारी नाव सेवा शुरू की जा रही है, जिसमें यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नाव सेवा का संचालन केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जाएगा।
नाव पर क्षमता का ध्यान रखें और 50 से अधिक लोग सवार न हों,
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि नाव पर क्षमता का ध्यान रखें और 50 से अधिक लोग सवार न हों, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article