थलपति विजय होंगे तमिलनाडु के सीएम, TVK को वाम दलों और VCK का समर्थन

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: तमिलनाडु, 08 मई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी TVK अब सरकार गठन के बेहद करीब पहुंच गई है। कांग्रेस के समर्थन के बाद वामपंथी दलों और वीसीके ने भी TVK गठबंधन का साथ देने का फैसला किया है, जिससे राज्य की सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है।

CPI, CPM और VCK 2 को मिलाकर कुल 6 सीटें होती है। इसके अलावा कांग्रेस ने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने की बात कही है, जिसके बाद अब ये गठबंधन आसानी से बहुमत का आंकड़ा पा लेगी।

जानकारी के अनुसार Communist Party of India, Communist Party of India (Marxist) और Viduthalai Chiruthaigal Katchi ने कांग्रेस-TVK गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन दलों के समर्थन के बाद विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा जुटाना विजय के लिए आसान माना जा रहा है।

234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, नए समर्थन के बाद TVK गठबंधन इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुका है। वहीं Bharatiya Janata Party के मतदान से दूरी बनाने के संकेतों ने भी समीकरण बदल दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल R. N. Ravi ने विजय को 10 मई तक बहुमत साबित करने का समय दिया है। समर्थन मिलने के बाद अब विजय जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं। यह उनकी राज्यपाल से तीसरी मुलाकात होगी।

इससे पहले विजय ने गुरुवार को दूसरी बार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन राज्यपाल ने उनसे स्पष्ट बहुमत के समर्थन पत्र लाने को कहा था। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने यह भी भरोसा दिलाया था कि किसी अन्य दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

इधर, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने CPI महासचिव D. Raja से बातचीत कर तमिलनाडु में “धर्मनिरपेक्ष सरकार” के गठन के लिए TVK का समर्थन करने की अपील की थी। सूत्रों का कहना है कि बातचीत में भाजपा को “पिछले दरवाजे से सत्ता में आने” से रोकने पर भी जोर दिया गया।

Share This Article