सादा जीवन, बड़ा मुकाम!, जानिए बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को

बंगाल में बदली सत्ता की तस्वीर, शुभेंदु अधिकारी के साथ BJP का नया दौर शुरू!”

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। 15 साल बाद सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने सरकार बनाई है और शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। देशभर के लगभग 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह के गवाह बने।


टीएमसी के 15 साल लंबे शासन के बाद बंगाल में बीजेपी के इस राजनीतिक उदय को पार्टी एक ‘नए सियासी सूर्योदय’ के तौर पर देख रही है लेकिन राजनीतिक मंच पर अपने आक्रामक तेवर और धारदार भाषणों के लिए पहचाने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी निजी जिंदगी में बेहद शांत और सरल इंसान माने जाते हैं। उनकी मां गायत्री अधिकारी ने बेटे की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं का खुलासा किया है।
गायत्री देवी बताती हैं कि शुभेंदु बचपन से ही बेहद शांत स्वभाव के थे। जहां घर के बाकी बच्चों को डांट पड़ती थी, वहीं शुभेंदु इतने सरल थे कि उन्हें कभी डांटने की जरूरत ही नहीं पड़ी। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर आज मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच चुका है, लेकिन उनकी सादगी आज भी वैसी ही बनी हुई है।


खान-पान की बात करें तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह देसी और पारंपरिक बंगाली भोजन पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर भापा हिल्सा और हिल्सा फ्राई बेहद पसंद है। गर्मियों में वे पनता भात और आलू-चावल खाना पसंद करते हैं। वहीं घर पर उनका नाश्ता बेहद साधारण होता है — रोटी, सब्जी और फल।वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी के बेटे होने के बावजूद शुभेंदु अधिकारी ने अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article